Jind by election / जानें कब आएंगे जींद उपचुनाव के नतीजे, कुल 21 प्रत्याशियों की सांख लगी है दांव पर, बीजेपी,कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी के बीच है कड़ा मुकाबला - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

29 जन॰ 2019

Jind by election / जानें कब आएंगे जींद उपचुनाव के नतीजे, कुल 21 प्रत्याशियों की सांख लगी है दांव पर, बीजेपी,कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी के बीच है कड़ा मुकाबला

Jind by election / जींद उपचुनाव (Jind By Election) के मद्देनज़र सोमवार को वोटिंग प्रक्रिया हुई और अब प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाताओं को भी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों का इंतज़ार है जो 31 जनवरी, 2019 यानि गुरूवार दोपहर तक खत्म हो जाएगा क्योंकि इसी दिन वोटों की गिनती होगी और कौन होगा जींद (Jind) का अगला विधायक इसका फैसला भी हो जाएगा। 25 अगस्त, 2019 को डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा (Dr. Harichand Midha) के देहांत के चलते ही जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसमेंं 21 उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मां रहे हैं। हालांकि जींद उपचुनाव में सबसे अहम मुकाबला बीजेपी के कृष्ण मिड्‌ढा (Krishan Midha), कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala), इनेलो के उमेद रेडू (Umed Redu) और जेजेपी दिग्विजय चौटाला (digvijay chautala) के बीच ही नज़र आ रहा है। अब इसमे से कौन बाज़ी मारेगा और कौन जीतेगा जींद की जंग.. इसका फैसला तो 31 जनवरी को ही होगा। जब ईवीएम खोली जाएंगी और वोटों की गिनती होगी। जींद विधानसभा उपचुनाव में इस बार 174 मतदान केंद्र बनाए गए थे जिसमें जींद विधानसभा की 1 लाख 72 हज़ार 775 की आबादी ने वोट डाला।1972 के बाद से कोई जाट उम्मीदवारनहीं बना है विधायकजींद विधानसभा सीट से 1972 में चौधरी दल सिंह वो जाट उम्मीदवार थे जो जीते और विधायक बने लेकिन तब के बाद से अब तक चार दशक बीत चुके हैं लेकिन आज तक जींद विधानसभा सीट से कोई जाट उम्मीदवार जीत नहीं सका है। हर साल बनिया या फिर पंजाबी उम्मीदवार ही विधायक बनता रहा है। इस बार बीजेपी ने भी गैर जाट उम्मीदवार का फॉर्मूला अख्तियार करते हुए कृष्ण लाल मिड्‌ढा को प्रत्याशी बनाया है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2FU99HU

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.