February 2019 Calendar / साल 2019 का आगाज़ हुए एक महीना बीतने जा रहा है और अब 1 तारीख से साल के दूसरे महीने का आगाज़ भी हो जाएगा। फरवरी महीना भी बेहद खास होने वाला है ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस महीने के पहले दिन की शुरूआत तिल द्वादशी से हो रही है। जी हां...फरवरी 2019 कैलेंडर के के लिहाज़ से 1 फरवरी, 2019 को तिल द्वादशी और इससे ठीक एक दिन पहले यानि 21 जनवरी, 2019 को षटशिला एकादशी होगी। जिसका काफी महत्व माना जाता है। वही फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ही मौनी अमावस्या पड़ने जा रही है जो अपने आप में ही बेहद महत्व रखती है। मौनी अमावस्या पर दान-धर्म का खासा महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान दक्षिणा दी जाती ह। इस दिन कुंभ स्नान भी महत्व रखता है। वही फरवरी हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इसलिए भी खास है क्योंकि इस महीने गुप्त नवरात्र होंगे। दरअसल, साल में 4 बार नवरात्र होते हैं। चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के बारे में तो हम सब बखूब जानते हैं इसके अलावा भी साल में 2 बार नवरात्र और होते हैं जिन्हे गुप्त नवरात्र कहा जाता है। आइए आपको फरवरी 2019 कैलेंडर के मुताबिक फरवरी महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहारों (Festivals) की पूरी जानकारी हम देते हैं आपको इससे फरवरी महीने में पड़ने वाली अमावस्या (New Moon), पूर्णिमा (Full Moon), एकादशी और प्रदोष व्रत के साथ-साथ अन्य खास व्रतों की जानकारी भी हासिल होगी।फरवरी महीने के व्रत एवं त्यौहार1 फरवरी, 2019 ( शुक्रवार) तिल द्वादशी2 फरवरी 2019 (शनिवार) प्रदोष व्रत4 फरवरी 2019 (सोमवार) मौनी अमावस्या5 फरवरी 2019 (मंगलवार)गुप्त नवरात्रि आरंभ8 फरवरी 2019 (शुक्रवार) विनायक गणेश चतुर्थी व्रत10 फरवरी 2019 (रविवार) वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा14 फरवरी 2019 (गुरुवार) महानंदा नवमी, गुप्त नवरात्रि संपन्न15 फरवरी 2019 (शुक्रवार) एकादशी व्रत16 फरवरी 2019 (शनिवार)जया एकादशी व्रत – वैष्णव, भीष्म द्वादशी17 फरवरी 2019 (रविवार) प्रदोष व्रत19 फरवरी 2019 (मंगलवार) माघ पूर्णिमा22 फरवरी 2019 (शुक्रवार) संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रतजनवरी महीने में पड़े थे 2 ग्रहणआपको बता दें कि जनवरी महीने में 2 ग्रहण भी पड़े थे। एक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तो दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)। लेकिन खास बात ये रही कि दोनों ही ग्रहण भारत में नज़र नहीं आए। हालांकि फरवरी महीने में कोई ग्रहण नहीं पड़ेगा। लेकिन इस महीने में 4 फरवरी को मौनी अमावस्या, 10 फरवरी को वसंत पंचमी, 15 फरवरी को एकादशी व्रत, 17 फरवरी को प्रदोष व्रत और 19 फरवरी को माघ पूर्णिमा काफी अहम दिन हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2MAdikM
Google Search
29 जन॰ 2019
New
February 2019 Calendar /जानें महीने फरवरी में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहार, अमावस्या, एकादशी और पूर्णिमा की मिलेगी पूरी जानकारी
About hemant yadav
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Dainik Bhaskar
Tags:
Dainik Bhaskar
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know.