पंजाबी बाग श्मशान घाट पर गुरुवार को हुए 67 अंतिम संस्कार: सिरसा - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

12 जून 2020

पंजाबी बाग श्मशान घाट पर गुरुवार को हुए 67 अंतिम संस्कार: सिरसा

पूर्व भाजपा विधायक व सिख दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को देर शाम ट्विट कर कहा कि कोरोना संक्रमण के दिल्ली में बहुत बुरे हालात है। दिल्ली सरकार मौत के आंकड़ों को लेकर लगातार झूठ बोल रही है। सिरसा ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के इतने बुरे हालात हैं कि सिफारिशें कर शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को पंजाबी बाग में शाम 6 बजे तक 45 और सीएनजी से 22 शवों का संस्कार हो चुका हैं। 10 डेड बॉडी और आ चुकी है। सिरसा ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से इतनी मौत हो रही है कि शवों को संस्कार के लिए जगह कम पड़ रही है।

दिल्ली सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। अस्पतालों में बेड पर जगह नहीं है। लोग अस्पताल के बाहर लोग भर्ती होने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सिरसा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हाथ जोड़ते हुए आग्रह कर कहा है कि केजरीवाल जी दिल्ली को कोरोना से बचा लो,नहीं तो 15 दिन बाद लाशें सड़कों पर आ जाएगी। आप टीवी पर आने के बजाय सड़क पर आकर हालात देखो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XSeDKP
via IFTTT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.