झुलसाने वाली गर्मी शुरू, अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री आज भी सताएगी तपन - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

12 जून 2020

झुलसाने वाली गर्मी शुरू, अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री आज भी सताएगी तपन

बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश के कारण दिल्ली की जनता को रात की गर्मी से तो थोड़ी राहत मिली लेकिन दिन में तापमान बढ़ने की वजह से झुलसाने वाली धूप निकली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार के बढ़ते हुए तापमान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को भी गर्मी सता सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहकर 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह बुधवार शाम हुई हल्की बारिश मानी जा रही है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान गुरुवार की तरह ही रह सकता और गर्मी लोगों को इसी तरह परेशान करेगी। विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

इसके बाद शनिवार से लेकर मंगलवार तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इन दोनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहने का अनुमान है। हालांकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोनों दिन आसमान में बादल छाने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में बारिश के आसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UBFitn
via IFTTT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.