साल 2019 का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्रग्रहण पड़ना शुरू हो गया है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन भारतीय समयानुसार ये ग्रहण सोमवार (21 जनवरी, 2019) को सुबह 10.11 बजे से शुरू होकर 11.12 बजे तक रहेगा।।वही इस चंद्रग्रहण को काफी खास भी माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक नज़रिए से इसे सुपर ब्लड मून (Super Blood Moon) का नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस चंद्र ग्रहण में चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आता है। यही कारण है कि चांद सुर्ख लाल रंग का नज़र आता है। वही रात को अंधेरे में ये नजारा बेहद ही अद्भुत नज़र आता है। यही कारण है कि इसे ब्लड मून कहा जाता है।कहां-कहां दिख रहा है चंद्रग्रहण?खास बात ये है कि चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में ही नज़र आएगा। इससे पहले सूर्य ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आया था। 21 जनवरी को पड़ने वाला चंद्रग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में नज़र आएगा।पौष पूर्णिमा पर पड़ रहा है ग्रहणआजग्रहणहै और आज के दिन ही पौष पूर्णिमा है। लिहाज़ा इस ग्रहण का महत्व और भी बढ़ जाता है। 21 जनवरी को पूर्णिमा सुबह 11 बजे तक ही है और ग्रहण भी सुबह 11.12 बजे संपन्न हो जाएगा लिहाज़ा दान, दक्षिणा का ये बेहद ही शुभ मुहूर्त है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा करें और दान दें।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Dcrzko
Google Search
22 जन॰ 2019
New
आज है साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें कब तक रहेगा ग्रहण, पौष पूर्णिमा पर ग्रहण का है खास महत्व

About hemant yadav
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Dainik Bhaskar
Tags:
Dainik Bhaskar
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know.