पौष पूर्णिमा 2019/ जानें आज कब तक रहेगी पूर्णिमा, क्या है स्नान, पूजन और दान-दक्षिणा का शुभ समय? - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

22 जन॰ 2019

पौष पूर्णिमा 2019/ जानें आज कब तक रहेगी पूर्णिमा, क्या है स्नान, पूजन और दान-दक्षिणा का शुभ समय?

पौष पूर्णिमा 2019/आज पौष पूर्णिमा है जिसका हिंदू धर्म में खासा महत्व होता है। ये दिन मोक्ष की कामना रखने वाले लोगों के लिए बेहद ही खास होता है। कहते हैं पौष महीने की पूर्णिमा मोक्ष दिलाती है।पूर्णिमा... हिंदू कैलेंडर की 15वीं और शुक्लपक्ष की अंतिम तारीख को होती है।इस दिन दिन चंद्रमा आकाश में पूरा होता है। चूंकि चंद्रमा का हिंदू धर्म और ज्योतिष के नजरिए से खास महत्व होता है लिहाज़ा पूर्णिमा को भी खास माना जाता है। इस दिन चंद्रमा के निमित व्रत रखने का भी विधान है।इस दिन खासतौर सेचंद्रमा की उपासना की जाती है।कहते हैं पौष पूर्णिमा आम बाकी दूसरी पूर्णिमा से इसलिए खास होती है क्योकि ये मोक्ष दिलाती है। इस दिन किए जप, तप का तो महत्व है ही साथ ही और दान खासतौर से महत्वपूर्ण होता है। इस साल पौष पूर्णिमा को लेकर लोगों में संशय है। क्योंकि इस बार पूर्णिमा दो दिन है लेकिन ये स्नान, दान और पूजन, व्रत कब होगा इसको लेकर लोग कंफ्यूज़ है। लिहाज़ा इसका सही समय हम आपको बता रहे है दरअसल इस बार पूर्णिमा 20 जनवरी, 2019 की दोपहर से लगकर 21 जनवरी, 2019 की सुबह तक रहेगी। पूर्णिमा 20 जनवरी की दोपहर तकरीबन 2 बजे से शुरू हो जाएगी जो 21 जनवरी को 10:47 तक रहेगी। लिहाजा 21 जनवरी को ही स्नान, पूजन और दान का योग बन रहा है।नदियों में स्नान का होता है खास महत्वकहते हैं कि पौष पूर्णिमा के मौके पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। आस्था की एक डुबकी मोक्ष तो दिलाती ही है साथ ही कई तरह के पापों से मुक्ति भी दिलाती है। लिहाज़ा आज लोग पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं। इन दिनों प्रयागराज में कुंभ मेला 2019 चल रहा है जिसमें दूसरा शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर ही है।जहां इस दिन लाखों श्रद्धालुओं ने आजआस्था की डुबकी लगाई।त्रिवेणी के अलावा इस दिन हरिद्वार, गंगासागर, गंगा नदी में डुबकी लगाने से पुण्य मिलता है। वहीकहते हैं इस दिन चंद्रमा को नामित व्रत करने से चंद्रमा के खराब प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2W27apL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.