‌Bhojpuri Gana/ लंदन की सड़कों पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने किया जमकर डांस, भोजपुरी गाने का वीडियो खूब हो रहा है वायरल - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

22 जन॰ 2019

‌Bhojpuri Gana/ लंदन की सड़कों पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने किया जमकर डांस, भोजपुरी गाने का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

नई दिल्ली. Bhojpuri Gana/ भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) में जोड़ियों की बात करें तो शायद दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। जब-जब ये साथ में आते हैं तो मानो तहलका मच जाता है। भोजपुरी सिनेमा में इस जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। जब-जब इनके भोजपुरी गाने रिलीज़ होते हैं लोगों में इन भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को देखने की मानो होड़ सी मच जाती है। अब निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और नया गाना खूब धूम मचा रहा है। ये गाना ‘निरहुआ चलल लंदन’ फिल्म का है जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे लंदन की सड़कों पर डांस के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। ये भोजपुरी गाना रिलीज़ के बाद से ही खूब धूम मचा रहा है। ‘गोरी तोहार कमर लचकऊआ’ गाने के बोल हैं इस गाने को रिलीज़ होने के बाद से अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) में जहां निरहुआ बिल्कुल सूट बूट में इंग्लिश मैन बने नज़र आ रहे हैं तो वही आम्रपाली दुबे के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है। आइए दिखाते हैं आपको इस गाने का वीडियोइस भोजपुरी गाने में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) लंदन की सड़कों पर इश्क फरमाते नज़र आ रहे हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के अलावा इंदु सोनाली ने भी गाया है। तो वही गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है। वही गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद का है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2ASUw3f

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.