'खाप हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता, कुछ घटनाओं से नहीं किया जा सकता इसका आकलन', बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

4 फ़र॰ 2024

'खाप हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता, कुछ घटनाओं से नहीं किया जा सकता इसका आकलन', बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

https://ift.tt/oj1iWrB

Jagdeep Dhankhar On Khap Culture: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार (3 फरवरी) को कहा कि खाप हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता की गहराई का प्रतीक है और इसका आकलन कुछ छिटपुट घटनाओं के आधार पर नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ''हमारी संस्कृति, खाप (गोत्र-आधारित संगठनों) को देखें. खाप की पृष्ठभूमि में जाएं. आप पाएंगे कि खाप सकारात्मक है. आप अलग-अलग घटनाओं पर इसका आकलन नहीं कर सकते.''

हरियाणा को बताया देश का रोल मॉडल

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने हरियाणा सरकार के नौ वर्षों पर आधारित नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि भारत का अमृतकाल आज गौरव काल है. पुस्तक के विमोचन के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

पुस्तक का विमोचन करने के बाद उपराष्ट्रपति ने हरियाणा को देश के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की दूरदर्शी सोच के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन को लेकर किया गया कार्य आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के 'ट्रांसपेरेंट-अकाउंटेबल- ऑनेस्ट रिक्रूटमेंट प्रोसेस' की चर्चा पूरे देश में होती है.

'...2047 का भारत विकसित होगा'

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह से बदल रहा है. उन्होंने कहा, "आज के दिन उभरते हुए भारत को आप देखेंगे तो जो परिकल्पना हमारी सांस्कृतिक विरासत में है वो हमारी तरक्की में पूरी तरह झलक रही है. भारत का अमृतकाल आज गौरव काल है. यह वह कालखंड है, जिसमें भारत की ऐसी मजबूत नींव भरी जा रही है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि 2047 का भारत विकसित भारत होगा.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ यहां 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेले में पंहुचें. उन्होंने इस दौरान विभिन्न स्टॉल पर जाकर बुनकरों, हस्तशिल्प कलाकारों और शिल्पकारों के बने उत्पादों को देखा और उनकी हौसला अफजाई की.

उपराष्ट्रपति ने कहा, "हरियाणा ने सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को ईमानदार और पारदर्शी बनाकर एक उदाहरण पेश किया है. एक समय था, जब आम लड़के-लड़कियों को लगता था कि योग्यता से नौकरी नहीं मिलेगी, कोई दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा."

ये भी पढ़ें: राम जन्मभूमि आंदोलन से प्राण प्रतिष्ठा तक, 34 साल का संघर्ष, मंदिर उद्घाटन के 12 दिन बाद आडवाणी के लिए 'भारत रत्न' की घोषणा

from आडवाणी ने बीजेपी को कैसे दिखाया हिंदुत्व का वो रास्ता जो PM मोदी के लिए बना विजय पथ? https://ift.tt/eRlcCad

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.