'राहुल गांधी हैं बीजेपी के सबसे बड़े प्रचारक', हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस नेता पर तंज - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

29 जन॰ 2024

'राहुल गांधी हैं बीजेपी के सबसे बड़े प्रचारक', हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस नेता पर तंज

https://ift.tt/lUsqSWZ

Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया. सरमा ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस अपना जनाधार खो देती है.

उन्होंने रविवार (28 जनवरी) को असम के डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, "राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां से कांग्रेस खत्म हो जाती है. वह निरुत्साही, अहंकारी हैं और उनमें नेतृत्व का कोई गुण नहीं है."

'बीजेपी के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं राहुल गांधी'
राहुल पर निशाना साधते हुए हिमंत सरमा ने कहा, "उनके (राहुल) कदम बीजेपी के लिए हमेशा सकारात्मक साबित होते हैं. वह बीजेपी के लिए सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं." मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 से 25 जनवरी तक असम से गुजरी और इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए.

असम में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
इस बीच, यहां राज्य मुख्यालय पर एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पूर्व नेता और पूर्व छात्र नेता सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हुए. इनमें पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता, अखिल असम छात्र संघ (आसू) के पूर्व अध्यक्ष दीपांकर नाथ और पूर्व आसू सलाहकार प्रकाश दास शामिल हैं. इस कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भावेश कलिता, कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका और पार्टी विधायक और अन्य नेता भी मौजूद रहे.

पीयूष हजारिका ने भी साधा निशाना
इससे पहले हजारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मुझे यह स्वीकार करना होगा कि राहुल गांधी की 'भारत बस न्याय यात्रा' का असम में काफी असर पड़ा है. प्रदेश कांग्रेस और आसू के 150 से अधिक नेता आज बीजेपी की असम इकाई में शामिल हो रहे हैं."

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस से निष्कासित अंगकिता दत्ता ने कहा कि ‘सबसे पुरानी पार्टी’ समय के साथ बदल गई है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की न्याय यात्रा को बड़ा झटका! बिहार पहुंचने से पहले इंडिया अलायंस को नीतीश कुमार का 'गुडबाय', कांग्रेस ने बताया 'गिरगिट'

from Photo: जिम का सामान, दिल्ली में फ्लैट... जानें बिहार के नए सीएम नीतीश कुमार के पास है कितनी संपत्ति? https://ift.tt/Jwjr5Ka

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.