https://ift.tt/GfZpCur

Mohammed Bin Abdulkarim Al-Issa Meets PM Modi: मुस्लिम वर्ल्ड लीग (एमडब्ल्यूएल) के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने मंगलवार (11 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी. पीएमओ ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव और मुस्लिम विद्वानों के संगठन के अध्यक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा से मुलाकात की. दोनों ने अंतर-धार्मिक सद्भाव, शांति को आगे बढ़ाने और मानव प्रगति की दिशा में काम करने के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक चर्चा की.''

शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत क्यों आए
भारत की यात्रा पर आए अल-इस्सा ने दिल्ली में खुसरो फाउंडेशन और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया. अल-इस्सा भारत सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पर यहां आए हैं. एमडब्ल्यूएल एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय मक्का में है. इसमें सभी इस्लामी देशों और संप्रदायों के सदस्य शामिल हैं.

PM @narendramodi met H.E. Sheikh @MhmdAlissa, Secretary General of Muslim World League @MWLOrg and Chairman of the Organisation of Muslim Scholars. They had insightful discussions on various aspects of furthering inter-faith harmony, peace and working towards human progress. pic.twitter.com/IQKdbMoXzv
— PMO India (@PMOIndia) July 11, 2023

मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने कार्यक्रम में क्या कहा?
शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी पूर्ण विविधता के साथ केवल जुबानी तौर पर ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी सह-अस्तित्व का एक शानदार मॉडल है.

खुसरो फाउंडेशन और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अरबी भाषा में अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारतीय मुसलमान भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. उन्हें अपनी राष्ट्रीयता और अपने संविधान पर गर्व है."

अल-इस्सा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत एक हिंदू बहुसंख्यक देश है और यहां एक धर्मनिरपेक्ष संविधान है, जो एक राष्ट्र के तहत एकजुट विभिन्न संप्रदायों के लिए एक छतरी की तरह है."

ये भी पढ़ें- 'भारत में हिंदुओं की संख्या अधिक होने के बाद भी...', बोले मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव

from india https://ift.tt/WU7SNIJ
Google Search
12 जुल॰ 2023
New
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
About hemant yadav
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
india
Tags:
india
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know.