दिल्ली के चार दोस्त मुरथल पराठा खाने जा रहे थे कार ट्राॅली में घुसी, 3 की मौत - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

5 जुल॰ 2020

दिल्ली के चार दोस्त मुरथल पराठा खाने जा रहे थे कार ट्राॅली में घुसी, 3 की मौत

राई (सोनीपत)| दिल्ली से मुरथल पराठा खाने आ रहे चार दोस्तों की तेज रफ्तार कार हाईवे पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास ट्राॅली में घुस गई। हादसे में तीन की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान दिल्ली के किराड़ी निवासी तुषार तिवारी (18), राजीव (20) व रोहिणी निवासी रिया (17) के रूप में हुई है। जबकि सुलेमान नगर निवासी ललित (19) घायल है।

घायल ललित ने बताया कि स्विफ्ट कार राजीव की थी, लेकिन उसे तुषार चला रहा था। स्पीड 100-110 के बीच में थी। बताया गया कि रिया ने तुषार से मुरथल में पराठा खाने के लिए कहा था और उसको खुश करने के लिए तुषार दोस्तों के साथ आया था। बहालगढ़ पुलिस ने ललित के बयान पर तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तुषार के पिता का टेंट हाउस है। राजीव की करियाने की दुकान है। रिया ने इसी साल हाई स्कूल के पेपर दिए थे।

एक्सीडेंट लाइव -हाथ तक जोड़े, लेकिन तुषार ने 100 से कम नहीं की स्पीड

शुक्रवार रात 10:30 बजे पर राजीव की कार से मुरथल पराठा खाने आ रहे थे। कार को तुषार चला रहा था। रिया अगली सीट पर बैठी थी। तुषार कार को तेज रफ्तार से चला रहा था। हमने कई बार उसे रोका। रिया ने हाथ तक जोड़े, लेकिन वह अनसुना करते हुए 100-110 की स्पीड से कार चलाता रहा। रात 2:30 बजे जब हम बहालगढ़ पहुंचे तो तुषार ने कार की स्पीड और बढ़ा दी। वह एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा। ट्रक निकल गया, लेकिन कार आगे चल रही ट्राली में घुस गई। हम चारों कार में फंस गए। लोगों ने कार की खिड़की तोड़कर हमें बाहर निकाला। अस्पताल में राजीव, तुषार व रिया को मृत घोषित कर दिया गया। मेरे सिर और मुंह पर गहरी चोट है। -जैसा घायल ललित ने बताया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VP1Yal
via IFTTT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.