रेजांगला चौक के पास स्कूटी पर जा रहे सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को कार सवार महिला ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को काफी चोटें आई। पीड़ित की ओर से देरी से शिकायत दर्ज करवाई गईं। शनिवार को पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी महिला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पालम विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर उनके पास है। जल्द ही उसकी पहचान कर ली जाएगी। सेक्टर-23 निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी रामफूल दहिया ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। 31 जनवरी को वह अपनी स्कूटी से रेजांगला चौक की ओर जा रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37BZEbq
via IFTTT
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know.