गेस्ट हाउस की बुकिंग रद्द होने पर ओलिंपियन दीपिका की घर में ही होगी शादी, अर्जुन मुंडा करेंगे कन्यादान, धोनी हो सकते हैं शामिल - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

14 जून 2020

गेस्ट हाउस की बुकिंग रद्द होने पर ओलिंपियन दीपिका की घर में ही होगी शादी, अर्जुन मुंडा करेंगे कन्यादान, धोनी हो सकते हैं शामिल

पद्मश्री ओलिंपियन दीपिका कुमारी 30 जून को रातू चट्‌टी (रांची) स्थित अपने पैतृक आवास में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास के साथ सात फेरे लेंगी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कन्यादान करेंगे। कोरोना महामारी काे देखते हुए खास लोगों को शादी में आमंत्रित किया जा रहा है।

इनमें झारखंड की राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा डीजीपी, मुख्य सचिव, सुदेश महतो समेत अन्य हस्तियां शरीक होंगी। इसके अलावा दीपिका के पांच साथी खिलाड़ी व कोच को भी विवाह कार्ड भेजकर निमंत्रण दिया जाएगा।

सुरक्षा कारणों से पुलिस ने बुकिंग रद्द कर दी

उल्लेखनीय है कि दीपिका-अतनु की शादी डोरंडा स्थित खुखरी गेस्ट हाउस में होनी थी, लेकिन काेरोना संकट और लॉकडाउन में सुरक्षा कारणों से पुलिस ने बुकिंग रद्द कर दी थी। इसलिए अब परिवार वालों ने रातू स्थित घर में शादी के आयोजन का निर्णय लिया है।

दोनों की सगाई भी 10 दिसंबर 2018 को घर में ही हुई थी।परिजनके अनुसार, 15 जून को तिलक की रस्म होगी। इसके लिए दीपिका के पिता शिवनारायण, भाई छोटू, पंकज सोनी के साथ 5 लोग अतनु के कोलकाता स्थित आवास जाएंगे। 16 जून से कार्ड बांटे जाएंगे। महज 35 से 40 लोगों को ही कार्ड भेजे जाएंगे। धोनी के शादी में आने की पूरी संभावना है।

26 साल की हुईं दीपिका

दीपिका ने शनिवार को रातू स्थित अपने घर पर 26वां जन्मदिन मनाया। कुछ खास मेहमानों के सामने बर्थडे केक काटा। इस दाैरान उनके माता-पिता, भाई-बहन आदि मौजूद थे। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा सहित कई लोगों ने दीपिका को फोन पर बधाई दी।

शादी की खरीदारी कर लौट रहीं दीपिका के मां से चेन छिनी

दीपिका की शादी की खरीदारी कर रांची शहर से लौट रहीं दीपिका की मां गीता देवी के गले से बाइक सवार दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना शनिवार दोपहर 2.30 बजे रातू थाना क्षेत्र के तिलता में सोडा फाउंटेन रेस्तरां के पास घटी।

पिता शिव नारायण के अनुसार, चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख होगी। वह पत्नी के साथ शादी के सामान खरीदने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इधर, रातू थानेदार राजीव रंजन लाल ने बताया कि इस बारे में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका के परिजनने रातू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दीपिका ने रातू स्थित अपने घर पर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर माता-पिता और उनके भाई-बहन समेत कुछ मेहमान मौजूद थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d14BLY
via IFTTT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.