Jind Assembly Election Results 2019 / जींद विधानसभा उपचुनाव की जारी है मतगणना, इस सीट पर पहली बार चार उम्मीदवारों के बीच रोचक मुकाबला - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

31 जन॰ 2019

Jind Assembly Election Results 2019 / जींद विधानसभा उपचुनाव की जारी है मतगणना, इस सीट पर पहली बार चार उम्मीदवारों के बीच रोचक मुकाबला

Jind Assembly Election Results /पानीपत: हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर सोमवार को हुए जींद विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। वैसे तो यह उपचुनाव है लेकिन इसको लेकर राजनीतिक दलों ने जिस तरह से शक्ति प्रदर्शन की कोशिश की है, उससे पता लगता है कि कोई भी इस चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहता। वैसे, इसकी एक बड़ी वजह नजदीक आते विधानसभा चुनाव भी हैं। यहां इनेलो विधायक डॉक्टर हरिचंद मिड्ढा के निधन के कारण चुनाव हुआ है। जींद विधानसभा उपचुनाव के नतीजे की तारीख का लोगो को काफी समय से इंतजार था जो की आ चुकी है। 75 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।कौन हैं उम्मीदवार?इस चुनाव के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुकाबला 4 प्रत्याशियों के बीच ही है। कांग्रेस ने यहां से अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को उतारकर मुकाबला और रोचक बना दिया है। वैसे वो कैथल से भी विधायक हैं। भाजपा ने यहां से कृष्ण मिड्ढा को प्रत्याशी बनाया है। उनके पिता हरिचंद मिड्ढा यहां से विधायक थे। इनेलो ने उमेद सिंह रेढू पर दांव खेला जिनकी ग्रामीण इलाकों में पैठ मानी जाती है। वहीं, इनेलो से अलग होकर बने जेजेपी ने दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा है।कैसा रहा था मतदान?1,72,774 मतदाताओं में से 1,30,824 (75.72%) वोटर्स ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जींद के चुनावी इतिहास में चौथी बार 75% से ज्यादा मतदान हुआ है। यहां 1987 में सबसे अधिक 76.28% वोटिंग हुई थी। इसके बाद अब दूसरी बार 75% से ज्यादा मतदान हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद 2014 के मुकाबले 0.12% कम वोट पड़े हैं।देरी से शुरू हुई मतगणनाजींद उपचुनाव की मतगणना देरी से शुरू हुई है। वही दोपहर 12 बजे तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि जींद का विधायक कौन होगा।Jind Election Result 2019 के Live अपडेट और Candidates List के लिए क्लिक करें।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SdX1Hy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.