माइंडजू एप गणित सिखाएगा मजेदार अंदाज में - Breaking News Today: Aaj ka breaking news

Latest

Google Search

30 जन॰ 2019

माइंडजू एप गणित सिखाएगा मजेदार अंदाज में

कैपटाउन की एडटेक कंपनी अंगाजा लिमिटेड ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए माइंडजू एप लांच किया है जो मजेदार अंदाज में गणित सिखाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह स्मार्टफोन पीढ़ी के लिए गणित सीखने का एक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

इस नए एप से यूजर्स अब एनिमेटेड लेसन की मदद से सीख सकते हैं, प्रत्येक इंटरैक्टिव एक्सरसाइज और खेल मिशनों को प्रेरित करने वाली परतों के साथ वे जीवन से जुड़ी बातों से गणित सीखते हैं। इससे यह एप और अधिक आकर्षक और प्रभावी बन जाता है।

यूजर्स के बीच सेल्फ-स्टडी को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया माइंडजू पारंपरिक ऑनलाइन-बेस्ड लर्निग से बेहतर अनुभव देता है। इसमें बात करने वाले टीचर के सामान्य वीडियो के बजाय डाइनामिक कैरेक्टर्स और गेम्स जैसी चुनौतियों की मदद से सीखने को मनोरंजक बनाया गया है।

आर्मी ऑफ बोरडम से अपने दोस्त को बचाने के लिए सीखने वाले को माइंडजू लैंडस्केप्स से होकर यात्रा पूरी करनी होती है और उसे रास्ते में कई गणितीय चुनौतियों को हल कर सफल होना होता है। इसकी सामग्री में पूरे पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है और यह काफी प्रभावी भी है।

माइंडजू के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए अंगाजा के सीईओ गॉडफ्रे ने कहा, "हमने कक्षा 9 के गणित के लिए माइंडजू लॉन्च किया है क्योंकि इस स्टेज पर सीबीएसई करिकुलम पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए विषय को समझना मुश्किल होता है। चूंकि, एडवांस गणितीय अवधारणाओं को समझने के लिए उनके पास संदर्भ नहीं होता इसलिए वे उसमें अपनी रुचि खोने लगते हैं।"

माइंडजू 25 एजुकेशनल राइटर्स, गेम डेवलपर्स, इंस्ट्रक्शनल डिजाइनर्स, एनिमेटर्स और यूजर एक्सपीरियंस एक्सपर्ट्स की ग्लोबल टीम के कई वर्षो की मेहनत का नतीजा है, जो इटली, पुर्तगाल, रूस, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, आयरलैंड और भारत के हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sRfR8P

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts, please let me know.